जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ ही भारत के लिए बॉक्सिंग में10वां मेडल पक्का कर दिया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में बॉक्सिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर लिया है।

जैस्मीन लांबोरिया की धमाकेदार जीत
महिला 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जैस्मीन लांबोरिया का सामना मेजबान इंग्लैंड की एलिस ग्लिन से हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ जैस्मीन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम सुनिश्चित कर लिया। जैस्मीन का कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू हुआ था। महिला 57 किग्रा वर्ग में उन्हें पहले दौर यानी राउंड ऑफ 16 में बाय मिला था। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत की मेडल झोली को और मजबूत कर दिया। बता दें, लैम्बोरिया फिलहाल फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। अब लगातार दूसरे CWG गेम्स में मेडल जीतने का कारनामा कर दिया है।

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल ये खबर भी पढ़े : भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल


कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास
जैस्मीन की जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का 10वां मेडल है। इससे पहले किसी एक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बॉक्सिंग में इतने मेडल नहीं जीते थे। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा था, जब भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 9 मेडल जीते थे। ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

अब तक भारत के लिए बॉक्सिंग में मेडल पक्का करने वाले खिलाड़ियों में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जादुमणि सिंह (55 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), नरेंद्र बड़वाल (+90 किग्रा) और अब जैस्मीन लांबोरिया (57 किग्रा) शामिल हो गई हैं। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर होंगी, जहां भारतीय खिलाड़ी ब्रॉन्ज को गोल्ड में बदलने की कोशिश करेंगे।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश,...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा। : बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर खुशियों ने दस्तक...
मनोरंजन 
करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली। Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स के लिए कंपनी एक...
टेक-मित्र 
Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

बैंकों की छुट्टी : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से...
कारोबार 
 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन