भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत बनाम पाकिस्तान: मस्कट में खेली जा रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम की शानदार फॉर्म जारी है। भारतीय टीम अपने दमदार प्रदर्शन से लगातार जीत का सिलसिला कायम रखा है। टीम ने ओमान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि वह इस टूर्नामेंट में खिताब की सबसे बड़ी दावेदारों में शामिल है।

भारतीय पुरुष टीम ने पहले मेजबान ओमान को पूरी तरह से मात देते हुए 10-1 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार पांचवां मुकाबला अपने नाम किया और टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही ओमान पर दबाव बनाए रखा। तेज पासिंग, बेहतरीन मूवमेंट और सटीक फिनिशिंग के दम पर टीम ने ओमान के डिफेंस को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं ये खबर भी पढ़े : पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

पाकिस्तान को चटाई धूल
ओमान पर बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम ने अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह टीम इंडिया लगातार छठा मुकाबला जीतने में सफल रही। हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7-3 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर शानदार नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण करते हुए पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। पहले हाफ में रोमित पाल (8वें मिनट), करण गौतम (10वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा (10वें मिनट) के गोल की बदौलत भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में प्रह्लाद राजभर ने 12वें मिनट में चौथा गोल कर बढ़त को और मजबूत किया।

पाकिस्तान ने मोहम्मद उस्मान (12वें और 15वें मिनट) तथा कप्तान आदिल (17वें मिनट) के गोल की बदौलत वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। शाहरुख अली (16वें मिनट), राहुल यादव (18वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा (20वें मिनट) ने गोल दागकर भारत की 7-3 से शानदार जीत सुनिश्चित कर दी। भारत के स्टार खिलाड़ी और कप्तान कुशवाहा केतन को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एक ही दिन में 2 बड़ी जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है। टीम अब टूर्नामेंट के आखिरी दिन जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पिछले 4 मुकाबलों में बांग्लादेश को 2 बार जबकि ओमान और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। भारतीय मेन्स टीम अब टूर्नामेंट के आखिरी दिन यानी 25 जुलाई को मैदान पर उतरेगी।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

ग्लासगो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपना पदक खाता खोल दिया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुकवार...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नाेएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की बीती रात को पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

नोएडा। जिले में थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव के ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर के ऊपर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर, पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों...
राज्य  बिहार 
 प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नाेएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की बीती रात को पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

नोएडा। जिले में थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव के ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर के ऊपर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान