बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आलू टमाटर की ये चटपटी सब्जी : बिना प्याज और लहसुन के भी आलू-टमाटर की सब्जी इतनी टेस्टी बन सकती है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएं। अक्सर पूजा-पाठ,त्योहारों या व्रत-नियम के दिनों में हम बिना लहसुन-प्याज का खाना बनाते हैं, लेकिन शिकायत रहती है कि ढाबे जैसी गाढ़ी और चटपटी ग्रेवी नहीं बनती। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपके लिए आलू टमाटर की चटपटी सब्जी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी से आप सिर्प 10 मिनट में स्वाद से भरपूर आलू टमाटर की सब्जी बना सकते हैं। नोट करें रेसिपी। 


सामग्री

 एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं  ये खबर भी पढ़े :  एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं 

उबले आलू- 5-6 
टमाटर - 3
हरी मिर्च - 1 से 2
मसाले - हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला
कसुरी मेथी
नमक-  स्वादनुसार
स्टेप 1

सबसे पहले 5-6 आलू लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे कुकर में डालकर उबाल लें। 

स्टेप 2
जब आलू उबल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें ताकि इसका छिलका निकालने में आसानी हो। 

स्टेप 3
अब 3 टमाटर लें और उसे फाइनी चॉप कर लें। इसके बाद हरी मिर्च लें और उसे लंबा लंबा काट लें। 

स्टेप 4
इसके बाद कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं और गर्म होने दें। फिर इसमें 2 चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ा सा कसुरी मेथी, हरी मिर्च और बारीक कटा टमाटर डालें। 

स्टेप 5
इसे 5 मिनट तक भूनें। जब टमाटर गलने लगे तो इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादुनसार नमक डालकर भूनें। बीच बीच में थोड़ा पानी डालते रहें ताकि मसाला जले नहीं। 

स्टेप 6
जब मसाले भून जाए तो इसमें एक आलू अच्छी तसह मैश करके डालें। इससे ग्रेवी गाढी होगी। 

स्टेप 7
जब मसाले और आलू अच्छी तरह भून जाए तो इसमें उबले हुए आलू को हाथ से फोड़कर डालें और इसे मसालों के साथ 10 मिनट के लिए भूनें। जब आलू और मसाले आपस में अच्छी तरह भून जाए तो इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और उबाल आने दें। 

स्टेप 8
उबाल आने के बाद गैस बंद करें और रोटी, पूरी या पराठे के साथ इसे सर्व करें। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर, पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों...
राज्य  बिहार 
 प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

'चीन और रूस ईरान की मदद नहीं करेंगे, करेंगे तो बहुत बुरा होगा'

वाशिंगटन  :ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अब अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और रूस को लेकर बड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
'चीन और रूस ईरान की मदद नहीं करेंगे, करेंगे तो बहुत बुरा होगा'

पालतू कुत्ते ने पकड़ा मालिक का हत्यारा

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के हत्यारे को ढूंढ़ निकाला। कुत्ते की मदद...
विचार मित्र 
पालतू कुत्ते ने पकड़ा मालिक का हत्यारा

जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

तेहरान : तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

भारत बनाम पाकिस्तान: मस्कट में खेली जा रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम की शानदार...
खेल 
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़