एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं
मैकरोनी सलाद : मैकरोनी और पास्ता बच्चों की पहली पसंद होती है। गर्म मैकरोनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन रेस्टोरेंट्स में सर्व की जाने वाली ठंडी मैकरोनी आपने बुफे खाते वक्त ही ट्राई की होगी। इसे मैकरोनी सलाद कहते हैं। अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं या फिर आपको कभी कुछ ठंडा खाने का मन है तो इसे बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को सब्जियां खिलाने का ये अच्छा ऑप्शन है। मैकरोनी सलाद खाने में जितना टेस्टी लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है। इसका क्रीमी स्वाद ठंडा होने पर कई गुना बढ़ जाता है। अगर आपको भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन है तो एक बार इस मैकरोनी सलाद को जरूर ट्राई करें। फटाफट नोट कर लें मैकरोनी सलाद की रेसिपी।
मैकरोनी सलाद रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको सलाद का बेस तैयार करना है इसके लिए आपको 1 बड़ा बाउल लेना है और उसमें 4 कप भुनी हुई जुकिनी, ¾ कप भुनी हुई गाजर, ½ कप खीरा और ¾ कप उबली हुई मैकरोनी डालें।
दूसरा स्टेप- अब एक ग्राइंडर जार में 50 ग्राम लो फैट वाला प्रोटीन पनीर डालें। इसमें पिज्जा पास्ता सॉस, भुनी हुई छिली हुई लाल शिमला मिर्च और नमक डालें। अब इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह चिकना और क्रीमी न हो जाए।
तीसरा स्टेप- अब आपको लास्ट ड्रेसिंग करने की जरूरत है। इसके लिए अजवायन, काली मिर्च, थोड़ा सा टोमेट सॉस और थोड़ा शहद मिला दें। अब इसमें रेड चिली सॉस या चिली ऑयल डाल दें।
चौथा स्टेप- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब्जियां और मैकरोनी पूरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं और सॉस क्रीम की कोटिंग हो जाए। अब इसे सर्व करने से पहले थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। तैयार है ठंडा-ठंडा मैकरोनी सलाद।
मलाईदार स्वाद के लिए इसमें ऊपर से थोड़ी फ्रेश क्रीम भी डाल सकते हैं। इसमें सब्जियां आप अपनी पसंद के हिसाब से भी डाल सकते हैं। शिमला, गाजर, जुकिनी, ब्रोकली, कॉर्न का स्वाद इसमें काफी ज्यादा अच्छा लगता है। आप इसे बनाकर खाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
