पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

संदिग्ध वित्तीय रिकॉर्ड और कई अहम साक्ष्य बरामद किए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के संबंध में प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि तलाशी के दौरान अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) को छिपाने से संबंधित दस्तावेज, संदिग्ध वित्तीय रिकॉर्ड और कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार तड़के ईडी की इलाहाबाद उप-क्षेत्रीय इकाई ने केंद्रीय सुरक्षा बल की मौजूदगी में झांसी, लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर कुल 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया था। झांसी में पूर्व विधायक के मून सिटी स्थित आवास सहित उनके भाई बबलू अन्ना तथा करीबी सहयोगियों के परिसरों की करीब 18 घंटे तक गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और विभिन्न कंपनियों से संबंधित अभिलेख जब्त किए गए।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ईडी के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई। एजेंसी ने बताया कि जांच उत्तर प्रदेश शासन के सतर्कता विभाग द्वारा दर्ज उस एफआईआर के आधार पर शुरू की गई, जिसमें आरोप है कि दीपनारायण सिंह यादव ने जांच अवधि के दौरान अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक लगभग 23.02 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की।

प्रेस नोट में ईडी ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व विधायक के खिलाफ झांसी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर अपराध शामिल बताए गए हैं, जिनमें से कई पीएमएलए के तहत अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आते हैं।

एजेंसी का दावा है कि जांच में कंपनियों का एक ऐसा नेटवर्क सामने आया, जिसमें कुछ कथित फर्जी कंपनियां केवल कागजों पर संचालित होती मिलीं। इनके माध्यम से कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन को वैध निवेश के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया। तलाशी के दौरान अंतर-कंपनी लेनदेन, तृतीय पक्ष समझौते, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, परिवार के सदस्यों एवं सहयोगियों के नाम पर दर्ज विलासितापूर्ण और संदिग्ध बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

वहीं पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि उन्हें ईडी की जांच पर पूरा विश्वास है। उनका कहना है कि उन्होंने जांच एजेंसी को मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें केवल परेशान किया जा रहा है और उन्होंने कोई भी अवैध अथवा अपराध से अर्जित संपत्ति नहीं बनाई। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन मुकदमों का उल्लेख किया जा रहा है, उनमें कई मामलों में उनका नाम नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईडी निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाएगी।फिलहाल ईडी द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच जारी है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप। स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।...
पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका। नदी-नालों का जलस्तर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

इंदौर में 'यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन। 10 प्रमुख क्षेत्रों के लगभग 5,000 युवाओं की सहभागिता। युवाओं के सुझावों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की हरी झंडी, भारत ए टीम का होगा नेपाल दौरा

बीसीसीआई ने भारत 'ए' टीम के नेपाल दौरे को मंजूरी दी। दिसंबर 2026 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की हरी झंडी, भारत ए टीम का होगा नेपाल दौरा

उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार