मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

- प्रदेश के 5 हजार युवा होंगे शामिल, क्रांति और ज्ञान के संगम का साक्षी बनेगा इंदौर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • इंदौर में 'यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन।
  • 10 प्रमुख क्षेत्रों के लगभग 5,000 युवाओं की सहभागिता।
  • युवाओं के सुझावों से तैयार होगा 'मध्य प्रदेश युवा संकल्प-2026' दस्तावेज।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करेंगे।

कॉन्क्लेव में शिक्षा, खेल, उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, संस्कृति, पर्यावरण तथा सामाजिक विकास सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों के लगभग पांच हजार युवा सहभागिता करेंगे।

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाआयोजन का उद्देश्य युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके विचारों को नीति निर्माण में शामिल करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कॉन्क्लेव की विशेषता क्रांति और ज्ञान के संगम का प्रतीक दो प्रेरक रैलियां होंगी।

उन्होंने बताया कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) से प्रारंभ हुई आज़ाद युवा बाइक रैली तथा आदि शंकराचार्य की दीक्षा भूमि ओंकारेश्वर से प्रारंभ हुई शंकर संकल्प साइकिल यात्रा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर एक साथ अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोनों रैलियों के प्रतिभागियों का स्वागत एवं सम्मान करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, कॉन्क्लेव में युवाओं को विभिन्न विषयगत समूहों में विभाजित कर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में युवा स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझावों, नवाचारों और भावी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श कर क्रियान्वयन योग्य संकल्प तैयार करेंगे।

कार्यशालाओं में शिक्षा एवं कौशल विकास, खेल एवं स्वास्थ्य, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप, कृषि-उद्यानिकी एवं पर्यावरण तथा जन अभियान, संस्कृति एवं पर्यटन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। प्रत्येक समूह द्वारा तैयार किए गए संकल्पों की प्रस्तुति मुख्य मंच से की जाएगी।

कॉन्क्लेव में प्राप्त सभी सुझावों एवं संकल्पों का समेकन कर 'मध्य प्रदेश युवा संकल्प-2026' दस्तावेज तैयार किया जाएगा। उपस्थित युवा सामूहिक रूप से प्रदेश के विकास, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे।

यह संकल्प दस्तावेज मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा जाएगा तथा आगे आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा।

कॉन्क्लेव में इंदौर की पारंपरिक खान-पान संस्कृति पर आधारित फूड स्ट्रीट का संचालन स्थानीय युवा उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। वहीं स्थानीय युवा बैंड एवं लोक-फ्यूजन कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन का आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार नई राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा भी करेंगे।

इनमें मुख्यमंत्री युवा शिखर सम्मान, मुख्यमंत्री युवा नवाचार पुरस्कार, मुख्यमंत्री युवा समाज सेवा पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री युवा कला-क्रीड़ा गौरव पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

श्रीगंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 42°C दर्ज हुआ। जैसलमेर और फलोदी में 39.8°C, बीकानेर में 39.2°C तापमान...
राजस्थान 
राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

रायनएयर की बोइंग 737 फ्लाइट एफआर1879 में तकनीकी समस्या आई। विमान थेसालोनिकी (ग्रीस) से मेमिंगेन (जर्मनी) जा रहा था। खिड़की...
अंतर्राष्ट्रीय 
उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग की। जहाजों पर हमला या टोल न लगाने की सार्वजनिक घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप। स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।...
पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस