सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित

समयबद्ध और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • नकल शाखा और अभिलेखागार का औचक निरीक्षण।
  • लंबित प्रकरण मिलने पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित।
  • लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश।

सागर। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को नकल शाखा एवं अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही और बड़ी संख्या में लंबित प्रकरण मिलने पर उन्होंने सहायक ग्रेड-3 सुधीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्तरों पर फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित हैं, उनकी सूची तैयार की जाए।

मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाखाओं की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी अभिलेखों के रखरखाव, प्राप्ति और निराकरण की प्रक्रिया हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए।

साथ ही कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए रोस्टर प्रणाली लागू करने को कहा, ताकि प्रत्येक कार्य की समय-सीमा और उत्तरदायित्व स्पष्ट रहे।

उन्होंने नकल शाखा और लोक सेवा केंद्र के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए। इसके तहत लोक सेवा केंद्र का ऑपरेटर अथवा रनर प्रतिदिन नकल शाखा में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा तथा प्राप्त और लंबित प्रकरणों का विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करेगा, जिससे नियमित निगरानी की जा सके।

अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि नकल शाखा, लोक सेवा केंद्र और अभिलेखागार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए सभी संबंधित शाखाएं समन्वित रूप से कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत ने ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेजा। ईओडब्ल्यू 17 जुलाई तक करेगी पूछताछ। अग्रवाल करीब 3 वर्षों...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

गिदगढ़ गांव में खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत। मृतकों की उम्र 14 और 10 वर्ष थी। अस्पताल...
मध्य प्रदेश 
नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

उत्तर प्रदेश

वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ