रांची: 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, बचपन के दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • बेड़ो थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की हत्या।
  • बचपन के दोस्त पर हत्या का आरोप।
  • पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

रांची। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृत युवक की पहचान बेड़ो की घाघरा पंचायत स्थित मधुपुर गांव निवासी सुरेंद्र मुंडा के पुत्र रविंद्र मुंडा (25 वर्ष) के रूप में की गई है। रविंद्र की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर ही लगा है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हत्या का आरोप रविंद्र के बचपन के दोस्त विकास मुंडा पर लगा है।

बुधवार रात रविंद्र अपने दोस्त विकास के साथ घर से निकला था, लेकिन गुरुवार सुबह मधुपुर गांव के अखड़ा के समीप उसका खून से लथपथ शव मिला।

पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में हत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों की पहचान हो गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत ने ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेजा। ईओडब्ल्यू 17 जुलाई तक करेगी पूछताछ। अग्रवाल करीब 3 वर्षों...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

गिदगढ़ गांव में खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत। मृतकों की उम्र 14 और 10 वर्ष थी। अस्पताल...
मध्य प्रदेश 
नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

उत्तर प्रदेश

वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ