400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार देश के विभिन्न शहरों से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम का विशेष “ फूल बंगला ” कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली से मंगाए गए पर्पल डेजी, लाल एंथूरियम, जूही, मोगरा, 108 पंखुड़ियों वाला कमल, ऑर्किड और टाटा रोज सहित विभिन्न प्रकार के ताजे फूलों से सजाया गया। श्याम बाबा को 56 भोग एवं विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगाया गया। कृत्रिम फूलों का प्रयोग किए बिना तैयार किया गया यह दिव्य एवं अलौकिक दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। उत्सव का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत कानपुर से पधारे प्रसिद्ध पाठ वाचक कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें 400 श्री श्याम भक्तों ने सामूहिक रूप से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पाठ किया। पूरा मंदिर परिसर "हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे" के जयघोष और श्याम नाम के संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। पाठ के समापन पर कृष्ण कुमार तुलस्यान ने सभी श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक आरती कराई। एक साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के हाथों में प्रज्वलित दीप, शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और बाबा श्याम के जयकारों के बीच आरती का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं अलौकिक था। यह दिव्य नजारा श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मंदिर समिति द्वारा दर्शन, प्रसाद वितरण, सुरक्षा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मे 230 लोगों को चश्मे व 300 लोगों को वितरित किए गए छाते ये खबर भी पढ़े : निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मे 230 लोगों को चश्मे व 300 लोगों को वितरित किए गए छाते

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित

नकल शाखा और अभिलेखागार का औचक निरीक्षण। लंबित प्रकरण मिलने पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई...
मध्य प्रदेश 
सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित

जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें

तीन माह में 773 गंभीर नवजात भर्ती, 87 की मौत। डेथ रेशियो 11.33%, तय 10% मानक से अधिक। एसएनसीयू में...
मध्य प्रदेश 
जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें

रांची: 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, बचपन के दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

बेड़ो थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की हत्या। बचपन के दोस्त पर हत्या का आरोप। पुलिस ने एक संदिग्ध...
झारखंड 
रांची: 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, बचपन के दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

हिमाचल: वायनाड भूस्खलन में इंजीनियर राहुल शर्मा का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

वायनाड भूस्खलन में मंडी निवासी राहुल शर्मा का शव बरामद। दो दिन तक चले राहत एवं मलबा हटाने के अभियान...
हिमाचल 
हिमाचल: वायनाड भूस्खलन में इंजीनियर राहुल शर्मा का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

केरेगांव थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात। पति ने कथित प्रेमी पर कुल्हाड़ी से किया हमला। घायल युवक की...
छत्तीसगढ़ 
पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

चकबस्त में प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया लखनऊ। गुरुवार नगर आयुक्त ने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व...
उत्तर प्रदेश 
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी