यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर 13kg सोना,9kg चांदी बरामद

दीवारों-पैकटों में छिपाया था 1.62 करोड़ कैश

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। यूपी में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर विजिलेंस ने छापा मारा। करीब 26 घंटे चली इस छापेमारी में ललित कुमार के लखनऊ आवास से 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी गई है।

तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपए कैश भी मिला, जो उसने पैकेटों में दीवार और अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखे थे। 15 जगहों पर मकान, फ्लैट और खेती की जमीनों के दस्तावेज भी मिलने की खबर हैं। विजिलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 35 करोड़ रुपए बताई है।

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता ये खबर भी पढ़े : सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

आरोपी ललित कुमार मूल रूप से रायबरेली में सेंगहो कोठी के रहने वाले हैं। विजिलेंस विभाग के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ 2024 में कानपुर में तैनाती के दौरान करप्शन की शिकायत की गई थी। उस वक्त वह आरटीओ ऑफिस में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) यानी रीजनल इंस्पेक्टर टेक्निकल थे।

शिकायत के आधार पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने 11 सितंबर, 2020 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जांच की अनुमति दी। इसके बाद उनके आय और संपत्ति के स्रोतों की विस्तृत जांच शुरू की गई।

कमाई से 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च
जांच में सामने आया कि का ललित कुमार की कुल कमाई 93.26 लाख रुपए थी, जबकि चल और अचल संपत्तियों की खरीद, रखरखाव और अन्य मदों पर उनका कुल खर्च 1.61 करोड़ रुपये पाया गया। इस तरह उन्होंने अपनी वैध कमाई से 68.66 लाख रुपये, यानी करीब 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च किया। जांच एजेंसी के अनुसार, इस अतिरिक्त खर्च और संपत्ति के संबंध में ललित कुमार कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसके बाद उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

लखनऊ में विजिलेंस ने छापा मारा
वर्तमान में ललित कुमार लखनऊ के अलीगंज में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी-143 आवास में रहते हैं। आगरा से रिटायर हुए थे। 7 जुलाई को कोर्ट से वारंट लेकर विजिलेंस टीम दोपहर 12 बजे ललित कुमार के आवास पहुंची। आवास के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। इस दौरान टीम को घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेट बनाकर छिपाए गए करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए नकद बरामद हुए।

लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी में करोड़ों की संपत्तियां
लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन के कागजात बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई गई है।

कारें, रिवॉल्वर, एक करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला: टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार, एक रिवॉल्वर तथा बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। घर की साज-सज्जा और महंगे घरेलू सामान पर भी भारी खर्च किए जाने के सबूत मिले हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

उत्तर प्रदेश

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी