कीटनाशक दवाओ की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कीटनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील मेहदावल मे जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा सर्वेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी ,डा ब्रजेश कुमार एसटीए, तहसील खलीलाबाद मे उप जिलाधिकारी एवं उपकृषि निदेशक डा आर के सिंह  व भृगुमणि एसटीए, व तहसील धनघटा में एसडीएम धनघटा एवं दीप चंद्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, अजयदीप एसटीए की टीमें गठित कर कीटनाशक दवाओ की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।
तहसील धनघटा मे कुल 10 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे 04 कीटनाशक दवा के नमूना ग्रहण किया गए। तहसील खलीलाबाद मे कुल 9 दुकानों का निरीक्षण कर 04 कीटनाशक दवाओं के नमूने ग्रहण किया गया। तहसील मेहदावल मे 14 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 09 नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार को निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण रखने पर  (न्यू जनता बीज भंडार, मेहदावाल ) नोटिस जारी किया गया।  मेहदावाल तहसील के शहरी क्षेत्र में मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया निम्न प्रतिष्ठान है किसान बीज भंडार, तुलसीपुर एग्री जंक्शन, तुलसीपुर जनता बीज भंडार मेहदावाल, द नेशनल सीड कंपनी मेहदावाल, न्यू जनता बीज भंडार मेहदवाल, न्यू किसान, बीज भंडार महदवाल, कृषि विकास केंद्र मेहदावल, न्यू भारत बीज भंडार मेहदावल, साधन सहकारी समिति भितिया कला, iffdc केंद्र कुसौना खुर्द, अमन फर्टिलाइजर कुसौना, जलाल अहमद खाद भंडार कुसौना खुर्द, किसान बीज भंडार नंदौर आदि पर छापेमारी का कार्य किया गया। 
जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे कीटनाशक दवाओं की जांच हेतु औचक छापे मे कुल 33 दुकानों का निरीक्षण कर कुल 1 दुकान को नोटिस जारी कर  कुल 17 नमूने कीटनाशक, खपतवार नाशी दवा यथा बिस्पायरी बैक, अल्फा साइपरमेथ्रिन, एसिटामिप्रिड, थाईमैथॉक्सम, क्लोरोपायरी फॉस $ साइपरमेथ्रिन, क्लोरोपायरिफ़ॉस $ साइपरमेथ्रिन, कार्बेंडाज़िम$ मैनकोज़ेब , lambdacyhalothrin आदि के लिए गए।  साथ ही साथ खाद के भी 03 नमूने लिए गए। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर कीटनाशक एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जनपद में खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

उत्तर प्रदेश

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी