पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश
पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरुकता का दिया गया संदेश
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज तहसील मेंहदावल परिसर में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
ये खबर भी पढ़े : आईआईटी कानपुर की विज्ञान बस पहुंची मीरजापुर, 283 विद्यार्थियों ने सीखा प्रयोगों से विज्ञान का रहस्यइस पहल का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना बताया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेंहदावल तथा अन्य पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
