बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। रविवार को तेज हवा और बारिश का असर बिजली सप्लाई पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण चिनहट, कमता, लौलई, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, इंदिरानगर और अलीगंज जैसे क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या हुई। अलीगंज सेक्टर-के में एक बड़ा पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। बिजली विभाग और नगर निगम की टीम ने पेड़ हटाया। 

नगराम के बलसिंहखेड़ा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे थ्री-फेस विद्युत केबल लाइन जलने लगी। इसकी सूचना फौरन समेसी विद्युत उपकेंद्र को दी गई। केबल लाइन जलने से भोरा खुर्द, रसूलपुर, करोरा, देवती, केवली, तमोरिया ,भवानीखेड़ा, समेसी, अचलीखेड़ा, और नेवाजखेड़ा समेत करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई लगभग 5 घंटे तक ठप रही। दुबग्गा उपकेंद्र के तहत बरावन कलां में रविवार सुबह करंट लगने से किसान धर्मवीर की एक भैंस की मौत हो गई।

भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक  ये खबर भी पढ़े : भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक

 एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह बरावन कलां में किसान धर्मवीर की भैंस बिजली के स्टन में रगड़ खा रही थी तभी तार से करंट उतर आया। इससे भैंस की मौत हो गई। बीकेटी इलाके में देर रात गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बगल की एक झोपड़ी इसकी चपेट में आ गई। झोपड़ी जलने का उठता धुआं देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना देकर तत्काल इलाके की सप्लाई बंद करवाई गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रात लगभग 11 बजे की घटना है। तड़के 3 बजे तक बत्ती गुल रही।

 मोहनलालगंज में 11 केवी विद्युत लाइन के खंभे में रविवार रात एक बार फिर जंफर में आग लग गई। इसके बाद पूरे मोहनलालगंज कस्बे की बिजली करीब 2 घंटे तक गुल रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पोल पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई परमानेंट समाधान नहीं किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

साइबर पुलिस ने 'बॉस स्कैम' का किया खुलासा, पीड़ित को 10.85 लाख लौटाए

लखनऊ। 'बॉस स्कैम' मामले का साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर ठगों ने हजरतगंज स्थित कलकत्ता रेगालिया के...
उत्तर प्रदेश 

भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक

लखनऊ। सोमवार आईपीएस सुजीत पांडेय को पुनः केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई। उन्हें हैदराबाद स्थित भारतीय पुलिस अकादमी (सरदार वल्लभ पटेल...

सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

लखनऊ। परिवहन विभाग के संभागीय व परिवहन कार्यालयों में डीएल संबंधी कामकाज के लिये विभिन्न प्रमुख प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगाये...

दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

मोहनलालगंज। मगटइया गांव में पिछले दो माह से राजकीय नलकूप संख्या-41 खराब पड़ा है। इससे करीब 70 से 80 किसानों...

बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान

मोहनलालगंज। राजधानी में बिजली विभाग की वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए...