अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत
गोसाईगंज इलाके का मामला, बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे परिवार वालों को जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनुज पाल उर्फ हनी और 22 वर्षीय नीतीश शर्मा के रूप में हुई। दोनों दोस्त थे। 4 जुलाई की रात बाइक से घर से निकले थे। परिवार वालों को उन्होंने अलग-अलग वजह बताई थी। अनुज ने घर पर कहा था कि वह ऑफिस के काम से लखीमपुर जा रहा है, जबकि नीतीश ने परिजनों को बताया था कि वह पटना पेपर देने जा रहा है।
नीतीश शर्मा कल्याणपुर की शिवपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। मां का नाम शोभा रानी है। दो भाइयों और दो बहनों में वह सबसे छोटा था। एक मोबाइल दुकान पर काम करने के साथ एलएलबी की पढ़ाई भी कर रहा था। वहीं, अनुज पाल उर्फ हनी के पिता मुन्नालाल निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में संविदा कर्मचारी हैं। अनुज भी संविदा कर्मचारी था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
