लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊमड़ियांव इलाके में साढ़े चार साल के अहम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां के प्रेमी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने बच्चे की बेरहमी से लात-घूंसों और करछी (पलटा) से पिटाई कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने उसे मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास पकड़ा।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया 5 जुलाई को बच्चे के पिता कटरा दीवानखेड़ा उन्नाव दिनेश कुमार की तहरीर पर मड़ियांव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एफआईआर में प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह और बच्चे की मां पूनम देवी को नामजद किया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

इस दौरान सोमवार को मड़ियांव थाना पुलिस नौबस्ता मोड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी प्रशांत सिंह मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास मौजूद है और भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गोसाईगंज अयोध्या निवासी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह (26) के रूप में हुई।

हटाए गए संविदा कर्मियों को सेवा में वापस लिया जाए: संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : हटाए गए संविदा कर्मियों को सेवा में वापस लिया जाए: संघर्ष समिति

पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने मासूम अहम की बेरहमी से लात-घूंसों और करछी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिछले पांच दिनों से बच्चे की पिटाई कर रहा था। आरोपी कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। जिसका पूनम से करीब 8 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार पूनम कानपुर उसके पास जाती थी। पांच दिन पहले ही गौरव लखनऊ आकर पूनम के कमरे पर रुका था।

इस दौरान में मासूम अहम दोनों के बीच बाधा बनता था। जिसके चलते गौरव पूनम के काम पर जाने के बाद बच्चे की पिटाई करता था। घटना वाले दिन भी यही हुआ था। वहां मामले में बच्चे की मां पूनम देवी भी नामजद है। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। अब उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में जुटे लाखों लोग, न्याय और विरासत पर सत्ता का स्पष्ट संदेश
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

ऋषिकेश। अखण्ड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तराखंड 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल