एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन
— प्रदेश के सभी जोन से लगभग 320 प्रतिभागियों ने लिया भाग
लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स, सीआईएससीई की ओर से लखनऊ में प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल समन्वयकों के लिए एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। ला मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी ज़ोन से लगभग 320 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्टीफन डी'कोस्टा – कार्यकारी समिति सदस्य, अरिजीत बसु – उप सचिव, अर्नव कुमार शॉ – स्पोर्ट्स मैनेजर, गैरी एवर्ट – प्रधानाचार्य, ला मार्टिनियर , फादर थॉमस कुमार – ज़ोन समन्वयक, कानपुर दक्षिण, मीना टांगड़ी – ज़ोन समन्वयक, लखनऊ उत्तर, भारती गोसाईं – ज़ोन समन्वयक, लखनऊ दक्षिण, फादर मोसेस वी.जे. – ज़ोन समन्वयक, गाज़ियाबाद और फादर थॉमसन थॉमस – ज़ोन समन्वयक, मेरठ उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
