पूरे देश चार लोगो के बीच फंसा हुआ है।-सनातन पाण्डेय।

सपा नेता शेखर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत।

Published By Pratyush Trivedi
On
Pratyush Trivedi Picture

सरकार पर जमकर बरसे सांसद सनातन पाण्डेय

बांदा IMG-20260705-WA0121

बांदा। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय के बांदा आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दौरे के दौरान वरिष्ठ सपा नेता शेखर शर्मा ने अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर अपने सहयोगियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

29 व 30 जून को राय उमानाथ बली में होगा उल्लास बाल पर्व  ये खबर भी पढ़े : 29 व 30 जून को राय उमानाथ बली में होगा उल्लास बाल पर्व

इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से सपा नेता रजा खान, चित्रकूट-बांदा की सांसद कृष्णा पटेल, शिवशंकर पटेल सहित लगभग एक सैकड़ा सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद सनातन पांडेय का फूल-मालाओं और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश से लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुली हुई है। आज चारों तरफ तानाशाही व्यवस्था को लागू कर दिया गया है, जहां जनता और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा देश एक प्रदेश के चार लोगो के बीच फंसा हुआ है।

सांसद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ समाजवादियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जमीन पर उतरना होगा। इस दौरे से आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए बांदा और चित्रकूट के सपा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

लेखक के बारे में

Pratyush Trivedi Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले प्रत्युष त्रिवेदी बांदा में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में सक्रिय हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य करते हुए वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

मुंबई एयरपोर्ट पर 4 किलोग्राम सोना के साथ महिला यात्री गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 4 किलोग्राम सोने के साथ दुबई से आई महिला...
महाराष्ट्र 
मुंबई एयरपोर्ट पर 4 किलोग्राम सोना के साथ महिला यात्री गिरफ्तार

यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, दो दिन बढ़ेगी उमस और गर्मी, 25 जिलों में अलर्ट जारी 

8 से 10 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश 