सरकारी योजनाओं की जानकारी से जागरूक होंगे ग्रामीण,आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभाएं सहभागिता :- डॉ. कौशल वर्मा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

गोलागोकर्णनाथ-खीरी,05 जुलाई(तरुण मित्र)। क्षेत्र के समाजसेवी एवं सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कौशल वर्मा ने ग्रामीण अंचलों का जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
 
जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री रोजगार योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,महिला सशक्तिकरण, युवा स्वरोजगार एवं अन्य विकासपरक योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
 
इस अवसर पर पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह 'टाइगर'प्रधान नवीन वर्मा,रामकेश वर्मा,वेद प्रकाश वर्मा,अभिषेक वर्मा,पूर्व सैनिक सुभाष वर्मा,मनोज वर्मा, राजकुमार वर्मा,रवि वर्मा,रामपाल वर्मा, किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा,अनुज प्रताप सिंह,ज्ञानचंद वर्मा,कवि मुनेंद्र प्रताप,पवन वर्मा,सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर...