फेफड़ों के जटिल संक्रमण से जूझ रहे युवक को मिला नया जीवन
कुशल चिकित्सकों के कारण लखनऊ, दिल्ली जैसी चिकित्सा सेवा मोतीपुर जिला अस्पताल में हुई सुलभ
ललित वर्मा
लखीमपुर-खीरी,04 जुलाई(तरुणमित्र)। एक गंभीर रूप से बीमार युवक के फेफड़ों में लोक्यूलेटेड प्लूरल ईफ्यूजन की समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि फेफड़ों के आसपास कई अलग-अलग खांचों में पस जमा हो चुकी थी जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। वरिष्ठ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में मरीज का इंटरकास्टल ड्रेनेज सफलतापूर्वक लगाया गया इसके बाद उपचार के अगले चरण में स्ट्रैप्टोकाइनेज दवा को आईसीडी के माध्यम से दिया गया।
जिससे जमी हुई झिल्लियां और लोक्यूलेशन टूट गए तथा पस का सफलतापूर्वक निकास हो सका। उपचार के पश्चात मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है। यह चुनौती पूर्ण उपचार प्राचार्य डॉ वाणी गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के कोली के मार्गदर्शन में युवा चिकित्सक डॉक्टर अंशुल गुप्ता ने अपने सहयोगी डॉ शिखर बाजपेई व डॉ अरविंद वर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया। चिकित्सक की टीम की सतर्कता समय पर लिया गया निर्णय और समर्पित प्रयास सफलता की आधार शिला रहे।
लखीमपुर स्थित मोतीपुर जिला अस्पताल में फेफड़ों के जटिल संक्रमण के सफल इलाज के बाद एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कुशल चिकित्सकों की टीम के कारण लखनऊ दिल्ली जैसे बड़े अस्पतालों की चिकित्सा सेवा अब मोती पर स्थित जिला अस्पताल में भी उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
