पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

इंतजार खान

मोहम्मदी-खीरी,02 जुलाई(तरुणमित्र)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस बुधवार को पसगवां क्षेत्र में उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। 
 
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। पसगवां स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा तौफीक खां एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम कैलाश यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। 
 
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा समाज के गरीब, वंचित, शोषित, किसानों, युवाओं तथा पीडीए समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने प्रदेश में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनका राजनीतिक दृष्टिकोण युवाओं, किसानों और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर केंद्रित रहा है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम कैलाश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम में वकीउल्ला सिद्दीकी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अल्पसंख्यक सभा), सुरेश बाबू यादव, तौफीक खां (राष्ट्रीय सचिव, अल्पसंख्यक सभा), मोहित यादव (जिला उपाध्यक्ष, युवजन सभा), अतुल यादव, प्रवीण यादव, अमित यादव, मोहम्मद अफान, अवधेश यादव, पूर्व प्रधान, सुरेश यादव (प्रधान, सेंडा), जयदेव यादव, लतीफ सिद्दीकी (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक सभा), सचिन यादव, यूनुस, आनंद यादव, बाबू खां, शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने...
#Draft: Add Your Title

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना