दूसरे दिन सख्त पहरे में हुई यूपी-टीईटी परीक्षा-2026, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

डीएम ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा,11316 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,03 जुलाई(तरुणमित्र)। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दो पालियों में जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 12384 में से 11316 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1068 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए डीएम, एसपी, आयोग से नामित प्रेक्षक, एडीएम, एएसपी समेत परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे परीक्षार्थियों को निर्बाध और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षार्थियों हेतु भौतिक सुविधाओं/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया व संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ ये खबर भी पढ़े :  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वही आयोग से नामित पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस राम केवल और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने यूपी-टीईटी परीक्षा-2026 परीक्षा में भ्रमणशील रहकर राजकीय पॉलिटेक्निक, कृषक समाज इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट ने भी अपने परीक्षा केंद्र पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहासः ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश 
महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

पिछले वर्ष की तुलना में इस जून 16.05% अधिक राजस्व प्राप्त: नितिन अग्रवाल

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही में जून माह तक 29,267 अभियोग पंजीकृत, 9.00 लाख ली0...