वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

जून माह में उत्तर प्रदेश के प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व में 1,568 करोड़ रूपये की उल्लेखनीय वृद्धि

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था, पारदर्शी कर प्रशासन तथा प्रभावी राजस्व प्रबंधन के परिणामस्वरूप राज्य के प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व मदों में लगातार सकारात्मक वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) में प्रमुख कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत 60,825.60 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 73.4 प्रतिशत है।

राज्य कर मद में 50,499.71 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष 31,928.64 करोड़ रूपये की प्राप्ति दर्ज की गई है। आबकारी मद में 16,500 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष 15,812.21 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित कर 95.8 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है, जबकि परिवहन विभाग ने 3,635.84 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष 3,667.98 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित कर 100.9 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम तिमाही के ये परिणाम प्रदेश की मजबूत आर्थिक गतिविधियों, बेहतर कर अनुपालन तथा प्रभावी वित्तीय प्रबंधन को दर्शाते हैं।

मोहनलालगंज थाने में बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर की पीस बैठक ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज थाने में बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर की पीस बैठक

खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के जून माह में प्रदेश के प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व मदों से 19,551 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष जून, 2025 में यह प्राप्ति 17,983 करोड़ रूपये थी। इस प्रकार प्रदेश ने गत वर्ष के जून माह की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के जून में 1,568 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राजस्व वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत जून, 2026 में 7,279 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो जून, 2025 के 6,646 करोड़ रूपये के सापेक्ष 633 करोड़ रूपये अधिक है। इसी प्रकार वैट से जून, 2026 में 3,197 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 146 करोड़ रूपये अधिक है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा कर अनुपालन में सुधार का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने जून, 2026 में 5,174 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष जून, 2025 की तुलना में 716 करोड़ रूपये अधिक है। वहीं परिवहन विभाग से 1,123 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गत वर्ष की तुलना में 293 करोड़ रूपये की वृद्धि दर्शाता है। इसके अतिरिक्त भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग के अंतर्गत 428 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व से 96 करोड़ रूपये अधिक है। स्टाम्प एवं निबंधन मद में जून, 2026 के दौरान 2,350 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गत वर्ष की तुलना में 316 करोड़ रूपये कम है।

सुरेश कुमार खन्ना ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग राजस्व संग्रह की गति बनाए रखने, कर प्रशासन को और अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने तथा प्रदेश को एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित 9 ठिकानों पर...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

वही, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट...
खेल 
दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित...
छत्तीसगढ़ 
तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

उत्तर प्रदेश

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
उत्तर प्रदेश 
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई