लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक से पहले नजरबंद किये गये प्रमुख पदाधिकारी 

—अखण्ड आर्यावर्त महासभा ने छह दिसम्बर को कारसेवा का फूंका बिगुल

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— लक्ष्मण टीला में पूजा की अनुमति नहीं तो क्यों पढ़ी जा रही नमाज

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम पर प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद जलाभिषेक के लिये अड़े संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, प्रवक्ता बाबा महादेव, शिवम वर्मा सहित कई पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन द्वारा लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने से रोके जाने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने बिठूर से लाये गये गंगाजल को संगठन मुख्यालय के निकट हनुमान मंदिर में अर्पित कर दिया गया।

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से मांग की है कि यदि लक्ष्मण टीला पर पूजा की अनुमति नहीं है तो वहां पढ़ी जा रही नमाज पर भी रोक लगायी जाये। अगर इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आगामी छह दिसम्बर को टीलेश्वर महादेव मन्दिर पर कारसेवा करने के लिये संगठन बाध्य होगा। मालूम हो कि इस माह के प्रारम्भ में संगठन द्वारा लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक का कार्यक्रम घोषित किया गया था।

लोहिया संस्थान: इकमो कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान: इकमो कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

इस मौके पर त्रिवेदी ने कहा कि यदि उन्हें टीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा और जलाभिषेक करने से रोका जा रहा है, तो धार्मिक गतिविधियों के संबंध में प्रशासन को सभी पक्षों के लिए समान नीति अपनानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव न करने की अपील की।  ऋषि त्रिवेदी ने मौलाना शमीम के मीडिया में जारी कथित बयान का भी जिक्र किया जिसमें ‘मरने-मारने’ की बात कही गई थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋषि त्रिवेदी ने कहा, “ हमने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। अगर बात मरने-मारने तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे।” ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि संगठन किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं है और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण टीला और टीलेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने आगे की रणनीति का ऐलान करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के अवसर पर टीलेश्वर महादेव मंदिर में कारसेवा के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपने धार्मिक और ऐतिहासिक दावों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता रहेगा। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के आज होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम को भले ही प्रशासन ने रोक दिया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी में कुछ ही माह पूर्व हुयी कथा में पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भी लक्ष्मण टीला के पक्ष में बोलते हुए कहा था कि लखनऊ वास्तव में लक्ष्मण नगरी है और गोमती तट पर स्थित लक्ष्मण टीला पर आज भी भगवान लक्ष्मण का सानिध्य अनुभव किया जा सकता है, साथ ही उन्होंने कहा था कि लक्ष्मण टीला पर लक्ष्मण जी का भव्यतम मन्दिर बन कर रहेगा। 

इसके अलावा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था कि इस मामले को लेकर न्यायालय में चल रहे वाद का निर्णय हिन्दुओं के पक्ष में आयेगा। मालूम हो कि उस दौरान अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लक्ष्मण टीला मामले को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य से मुलाकात भी की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया