डॉक्टरों की टीम ने जुड़वा नवजातों को दी नई जिंदगी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। राजधानी में तीस सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मे दो अत्यंत कम वजन वाले जुड़वा नवजातों की जान बचाकर उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय लखनऊ के चिकित्सकों एवं वेल्सन मेडीसिटी अस्पताल लखनऊ की विशेषज्ञ टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया।
आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में जन्में दोनों बच्चों को श्वास सम्बन्धित समस्या के अत्यंत गंभीर स्थिति होने पर उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मगर बच्चों की स्थिति खराब होने और बेड की उपलब्धता ना होने के कारण उन्हें पीजीआई और मेदांता जैसे नामचीन अस्पतालों ने भी भर्ती करने से मना कर दिया जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय लखनऊ लाया गया जहां इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. शशांक द्विवेदी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मी सरकार ने तत्काल उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन शुरू किया और फिर स्थिति नियंत्रण होने के बाद दोनों बच्चों को बेहतर नवजात चिकित्सा के लिए वेल्सन मेडिसिन अस्पताल रेफर किया गया।
जहां डॉ. नेहा राय और उनकी एनआईसीयू टीम ने निरंतर निगरानी, उच्य स्तरीय श्वसन प्रबंधन प्रक्रिया, संक्रमण का उपचार एवं पोषण संबंधी देखभाल के माध्यम से दोनों नवजातों को गंभीर स्थिति से बाहर निकाला। बेहतरीन चिकित्सा देखभाल के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई आज अस्पताल से छुट्टी होने तक दोनों बच्चों का वजन करीब 1.44 किलोग्राम हो गया और वे बिना ऑक्सीजन सहायता के सामान्य रूप से सांस लेने लगे।
बता दें कि यह सफलता रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों, वेल्सन की एनआईसीयू टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगी कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है। इन नन्हे योद्धाओं का स्वस्थ होकर घर लौटना न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरी चिकित्सा टीम के लिए भी अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण था।

 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया