रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के क्षेत्र में उभरते अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन संबोधन में रेलटेल पूर्वी क्षेत्र के प्रधान कार्यकारी निदेशक, जाकिर हुसैन सिद्दीकी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संगठन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। इस अवसर पर रेलटेल की राजभाषा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई तथा राजभाषा पत्रिका ‘तविशी’ के विशेषांक का विमोचन किया गया।

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो  ये खबर भी पढ़े : UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

रेलटेल के निदेशक/पीओएम,  मनोज टंडन ने स्वरचित कविता का पाठ किया। नराकास के सदस्य सचिव, श्री राजेश बी. नायर ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए रेलटेल के प्रयासों की सराहना की।

रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,  संजय कुमार ने विशेष रूप से गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों को हिंदी सीखने और दैनिक कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया। उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं के समान सम्मान की आवश्यकता भी रेखांकित की।

मुख्य अतिथि, मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक,  प्रेम सागर गुप्ता ने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिक अवसरों तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन और व्यवहार का स्वाभाविक हिस्सा बनना चाहिए।

सम्मेलन में  बालेन्दु शर्मा ‘दाधीच’, सीईओ, एआईएलजीओ टेक्नोलॉजीज, दुबई ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और राजभाषा: अवसर, चुनौतियाँ एवं भविष्य” विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. बरुण कुमार तथा प्रो. अमर पाल शर्मा ने भी राजभाषा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में समाचार वाचन एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सम्मेलन ने हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग, ज्ञान-साझाकरण तथा भारत की भाषाई विविधता के सम्मान के प्रति रेलटेल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया