बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका की वजह से दुनिया भर के तमाम स्टॉक मार्केट मे आज डर का माहौल बना रहा। वैश्विक स्तर पर बने घबराहट के इस माहौल में भारतीय स्टॉक मार्केट भी गिरावट का शिकार हो गया।

आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी भी आई.

सोने की कीमतें टॉप गियर में ये खबर भी पढ़े : सोने की कीमतें टॉप गियर में

लेकिन कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 88.73 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,629.56 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ देर में ही यह सूचकांक 248.57 अंक यानी 0.32 प्रतिशत उछल कर 77,789.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि यह तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। कुछ देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरता चला गया।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण दोपहर दो बजे के करीब यह सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर से 587.74 अंक टूट कर 339.17 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,201.66 अंक तक पहुंच गया।

इसके बाद खरीदारों ने बाजार में एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसके कारण सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 167.45 अंक सुधर कर 171.72 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,369.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 33.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उछल कर 24,285.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक पहले 5 मिनट में ही 61 अंक यानी 0.25 प्रतिशत उछल कर 24,313 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर दो बजे के करीब निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर से 168.70 अंक फिसल कर 107.70 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,144.30 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में निचले स्तर से कुछ सुधार भी हुआ।

आखिरी घंटे में हुई खरीदारी के कारण निफ्टी दिन के निचले स्तर से 74.75 अंक की रिकवरी कर 32.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,219.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों की जम कर खरीदारी होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से बीएसई का मेटल इंडेक्स 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों की आज जम कर बिकवाली होती रही।

इसके अलावा पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, मीडिया, कैपिटल गुड्स और ऑटोमोबाइल इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा।

निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 491.99 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया।

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 493.12 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,688 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,039 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,400 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 249 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए।

एनएसई में आज 3,138 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,458 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,680 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर बढ़त के साथ, 20 शेयर गिरावट के साथ और एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में, 26 शेयर लाल निशान में और एक शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील 2.57 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.37 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.80 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.50 प्रतिशत और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.73 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.64 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 1.64 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.52 प्रतिशत और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया