मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 25 अगस्त के मौसम को लेकर डराने वाला अपडेट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक कल 25 राज्यों के अंदर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं तो हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दरअसल, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसलिए मानसून के अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर ओडिशा और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

अमरावती जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू में लगी आग, तीन नवजातों की मौत ये खबर भी पढ़े : अमरावती जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू में लगी आग, तीन नवजातों की मौत

पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं दिखेगा, और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास न जाएं।

भारत के इन 25 राज्यों में अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 अगस्त को पूरे 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन 25 राज्यों के नाम दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

दिल्ली NCR
दिल्ली(25 अगस्त- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): दिल्ली में कल यानी 25 अगस्त 2026 को मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। ठीक वैसी ही, जैसी एक दिन पहले यानी 24 अगस्त को हुई। इस दौरान काले बादल भी छा सकते है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस दौरान तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है। हवा की रफ्तार 60 Kmph तक पहुंच सकती है। दिल्ली में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश(25 अगस्त-आंधी का अलर्ट): वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजधानी में भी बारिश के आसार हैं।

बिहार 
बिहार(25 अगस्त-तूफानी बारिश की चेतावनी): लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश(25 अगस्त- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): नरसिंहपुर, उज्जैन, धार, दतिया, खंडवा, मंडला, रतलाम, अलिराजपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, शिवपुरी, सीधी और खरगोन में तूफानी बारिश होने का अनुमान है। 45 से लेकर 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान
राजस्थान(25 अगस्त- आंधी-तूफान की चेतावनी): श्रीगंगानगर, पाली, करौली, बारां, डीग, चुरू, झलावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, राजसमंद, हनुमानगढ़, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। जयपुर में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश(25 अगस्त- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, मंडी, ऊना और कांगड़ा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में 60 से 70 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शिमला में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(25 अगस्त- तेज बारिश का अलर्ट): टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तकाशी, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भीषण बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 45 Kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। देहरादून में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर(25 अगस्त- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): उधमपुर, गांदरबल, कुपवाड़ा, राजौरी, अनंतनाग, रियासी, बारामूला, पुंछ, बांदीपोरा, जम्मू, किश्तवाड़ और मिरपुर में आंधी और तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 75 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में कल यानी 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया