अमरावती जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू में लगी आग, तीन नवजातों की मौत

वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग, डॉक्टरों और स्टाफ ने 39 में से अधिकांश बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हुई है। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर कई बच्चों की जान बचाने में सफलता हासिल की।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में एक धमाका हुआ था, जिसके बाद आग लग गई। बताया गया कि अचानक वेंटिलेटर में यह विस्फोट हुआ।

लातूर के सरकारी स्कूल में हंगामा करने के आरोप में अभिजीत दिपके समेत 5 पर FIR ये खबर भी पढ़े : लातूर के सरकारी स्कूल में हंगामा करने के आरोप में अभिजीत दिपके समेत 5 पर FIR

नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था। जैसे ही एनआईसीयू में धुआं और आग फैली, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत प्रभावित वार्ड से नवजातों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने अधिकतर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें आग व धुएं से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

हालांकि, इस घटना में तीनों नवजात बुरी तरह झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई। बचाए गए नवजातों में से छह, जिन्हें गंभीर मेडिकल देखभाल की जरूरत थी, उन्हें आगे के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, नवजात शिशु कक्ष में आग लगने के कारण मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग अस्पताल के लिए कक्षों तक नहीं फैली।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

तेहरान। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सिस्टम एक बार फिर सक्रिय है। मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र के...
मध्य प्रदेश 
एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई। महाराष्ट्र नागपुर के गोधनी नगर पंचायत के फागुजी नगर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बीती रात करीब रिजर्व क्लोरीन...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें