सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

सांची डाकघर को मिला नया लुक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साेमवार काे मध्य प्रदेश के सांची में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए गए उप डाकघर का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने बताया कि भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लॉनिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सांची उपडाकघर के कायाकल्प एवं लुक एण्ड फील इम्प्रूवमेंट का कार्य किया गया है।

सांची की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए डाकघर भवन को आधुनिक, आकर्षक एवं नागरिक केन्द्रित स्वरूप प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस आधुनिक उप-डाकघर का आज शाम 05 बजे वर्चुअल माध्यम से इस अत्याधुनिक उप डाकघर का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री चन्द्र शेखर और डाक विभाग के सचिव सुब्रत भी वर्चुअली जुड़ेंगे।

MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस अवसर पर सांची में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आरएस रघुवंशी निदेशक डाक भोपाल सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे।

डाकघर भवन के बाहरी एवं आंतरिक स्वरूप को आधुनिक एवं आकर्षक बनाया गया है। इसमें नागरिकों की सुविधा, सुगम आवागमन, बेहतर कार्यप्रवाह तथा आधुनिक सेवा अनुभव को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

सांची उपडाकघर का आधुनिकीकरण केवल भवन के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि डाकघरों को आधुनिक एवं नागरिक केन्द्रित जनसेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...