MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सामान्य से करीब 12% कम हुई बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल.

7वें अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में एमपी को मिली सराहना ये खबर भी पढ़े : 7वें अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में एमपी को मिली सराहना

हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त की सुबह बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था, जो 13 अगस्त की सुबह डिप्रेशन में बदल गया। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है।

इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ सक्रिय रहेगी। इसका असर मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में अब तक 524.8 मिमी यानी करीब 20.7 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 597 मिमी यानी करीब 23.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश अब तक 19 प्रतिशत तक कम रही है।

बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में सामान्य से 5 प्रतिशत से 53 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 3 प्रतिशत से 47 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कौशाम्बी।जिले के सरायकेल थान क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान खुलेआम असलहा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने मरीजो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

सत्ता भोगियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए समय नहीं है -- सतेन्द्र जैन

  फिरोजाबाद, देश की आजादी के जश्न में डूबे जिम्मेदारों को दलित बस्ती में सड़क नाली खरंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं वार्ड...
सत्ता भोगियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए समय नहीं है -- सतेन्द्र जैन

नगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अकबरपुर, अम्बेडकरनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर, अम्बेडकरनगर परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

250 दिन से समंदर में यूएसएस अब्राहम लिंकन, ट्रंप बोले- 'तैनाती लंबी नहीं'

वाशिंगटन, 15 अगस्त। विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की रिकॉर्ड लंबी तैनाती अमेरिकी प्रशासन के लिए सवाल बनती जा रही...
अंतर्राष्ट्रीय 
250 दिन से समंदर में यूएसएस अब्राहम लिंकन, ट्रंप बोले- 'तैनाती लंबी नहीं'

उत्तर प्रदेश

तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कौशाम्बी।जिले के सरायकेल थान क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान खुलेआम असलहा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा यात्रा में खुलेआम असलहा लहराने का फोटो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने मरीजो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

नगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अकबरपुर, अम्बेडकरनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर, अम्बेडकरनगर परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

मऊ / 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज...
उत्तर प्रदेश 
80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण