रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया अतिरिक्त सैनिकों को रूस भेजने की संभावित तैयारी जारी रखे हुए है।

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप
के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई मुख्य विपक्षी दल ‘पीपल पावर पार्टी’ के सांसद यू योंग-वोन ने रविवार को सेना की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

सांसद को सौंपी गई रिपोर्ट में रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) ने कहा कि उत्तर कोरिया तैनाती की तैयारी जारी रख रहा है, लेकिन अतिरिक्त सैनिकों की तत्काल तैनाती से संबंधित कोई गतिविधि सामने नहीं आई है।

दक्षिण कोरियाई खुफिया आकलन ऐसे समय सामने आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पिछले महीने दावा किया था कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए अपने दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 30 हजार अतिरिक्त उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया आंतरिक स्तर पर अतिरिक्त सैनिक भेजने की संभावना के लिए तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी तक जमीन पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं देखी गई है, जिससे तत्काल तैनाती की पुष्टि हो सके।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन और प्रभावशाली नेता किम यो-जोंग ने पिछले सप्ताह जेलेंस्की के अतिरिक्त सैनिक भेजे जाने के दावे को पूरी तरह निराधार बताया था।

उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य सहयोग बढ़ने के बाद से ही प्योंगयांग की ओर से रूसी सेना को सैनिक और हथियार उपलब्ध कराने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बनी हुई है।

दक्षिण कोरियाई रक्षा खुफिया एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अक्टूबर 2024 से अब तक रूस में 16 हजार से अधिक सैनिक भेजे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने या घायल होने की आशंका जताई गई है।

डीआईए का यह भी आकलन है कि उत्तर कोरिया ने रूस को 1.5 करोड़ से अधिक आर्टिलरी शेल यानी तोप के गोले उपलब्ध कराए हैं।

दक्षिण कोरियाई सेना की ताजा रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उत्तर कोरिया रूस को सैन्य सहयोग जारी रखने की तैयारी में है, लेकिन फिलहाल नई बड़ी सैन्य तैनाती के ठोस संकेत सामने नहीं आए हैं।

रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल लाने पर अमेरिका चीन पर भड़का ये खबर भी पढ़े : रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल लाने पर अमेरिका चीन पर भड़का

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...