नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की कंपनी है।

नेपाल ने अपनी नई दूरसंचार नीति के हत 20 प्रतिशत स्थानीय साझेदारी के साथ विदेशी निवेश की शर्त रखी है। सरकार की इस शर्त ने स्टारलिंक को नेपाल में अपनी सेवा विस्तार के लिए फिलहाल रोक दिया है।

नेपाल में 100 प्रतिशत स्वामित्व की शर्त के बीच विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनी को देश में लाकर डिजिटलीकरण का विस्तार करने का प्रयास तत्काल सफल होता नहीं दिख रहा है।

नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख ये खबर भी पढ़े : नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी सीमित रखने के लिए अनिवार्य स्थानीय साझेदार की पुरानी व्यवस्था पर कायम है।

हाल ही में दूरसंचार नीति के मसौदे में दूरसंचार सेवा संचालित करने के इच्छुक विदेशी निवेशकों के लिए स्थानीय साझेदार को अनिवार्य रूप से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की पुरानी नीति को ही निरंतरता दी गई है।

इस वजह से मस्क की कंपनी स्टारलिंक के लिए नेपाल में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करना आसान नहीं दिख रहा है।

इसी वर्ष मई में ही स्टारलिंक की निदेशक रेबेका स्लिक हंटर नेपाल आई थीं। उन्होंने सूचना तथा संचार मंत्री डॉ. विक्रम तिमिल्सिना से मंत्रालय में मुलाकात कर नेपाल में भी इंटरनेट सेवा संचालित करने की अपनी इच्छा दोहराई थी।

उन्होंने स्पष्ट किया था कि लाइसेंस में 100 प्रतिशत स्वामित्व स्टारलिंक का होने पर ही कंपनी सेवा शुरू कर सकती है। यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो नेपाल में सेवा देना संभव नहीं होगा।

हंटर ने संचार मंत्रालय से लेकर दूरसंचार प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अलग-अलग समय पर हुई बैठकों में कहा था कि स्टारलिंक किसी भी देश में सेवा संचालित करने के लिए स्थानीय साझेदार नहीं रखती और केवल 100 प्रतिशत अपने स्वामित्व वाली कंपनी के माध्यम से सेवा प्रदान करती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

PM मोदी बोले- स्पेस स्टार्टअप्स का सरकार कभी हाथ नहीं छोड़ेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप से जुड़े युवा नेतृत्वकर्ताओं...
राष्ट्रीय 
PM मोदी बोले- स्पेस स्टार्टअप्स का सरकार कभी हाथ नहीं छोड़ेगी

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

PM मोदी बोले- वैश्विक निवेशकों का केंद्र बना भारत का स्पेस सेक्टर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कहा, ''भारत का तेजी से उभरता निजी अंतरिक्ष क्षेत्र...
राष्ट्रीय 
PM मोदी बोले- वैश्विक निवेशकों का केंद्र बना भारत का स्पेस सेक्टर

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता