असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अवैध अनुप्रवेश के विरूद्ध हम सदैव सतर्क हैं और आगे भी सतर्क रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि संदिग्ध मेहमानों के लिए असम में कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया है कि बीती रात दक्षिण सालमारा जिले में भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले छह लोगों की शिनाख्त कर उनके घुसपैठ को रोका गया।
साथ ही उन्हें वापस पड़ोसी देश में लौटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने किसी देश का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह साफ है कि दक्षिण सालमारा में पड़ोसी देश बांग्लादेश की सीमा लगती है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि घुसपैठ करने वाले लोगों के लिए हमारा स्पष्ट संदेश- असम और भारत की भूमि में गैरकानूनी रूप से कभी भी प्रवेश करने की कोशिश न करें, हमारा सख्त सक्रिय अभियान जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
