असम में मानव तस्करी की आशंका, स्टेशन पर पांच नाबालिग रेस्क्यू

–नौकरी का झांसा देकर गुजरात ले जाने की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोकराझार (असम)। मानव तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी एवं जांच अभियान के दौरान कोकराझार रेलवे स्टेशन से सुरक्षा बलों ने पांच नाबालिगों को रेस्क्यू किया। इनमें तीन नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

यह अभियान एसएसबी की 6वीं बटालियन, रानीघुली (इंटेलिजेंस सेटअप) द्वारा आरपीएफ कोकराझार के पर्यवेक्षण में आरपीएफ/एसआईबी, अलीपुरद्वार के कर्मियों के सहयोग से चलाया गया।

आरपीएफ सूत्रों ने आज बताया है कि बीते 22 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे से कोकराझार रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

इसी दौरान शाम को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तीन नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए गए। पूछताछ के दौरान वे कोई रेलवे टिकट प्रस्तुत नहीं कर सके और अपने सफर के संबंध में संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए।

सौहार्दपूर्ण तरीके से पूछताछ करने पर नाबालिगों ने बताया कि वे अपने अभिभावकों को बिना बताए अपने-अपने घरों से निकल आए थे।

कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें निजी नौकरी का झांसा दिया था और वे रोजगार की तलाश में गुजरात जाने के लिए दक्षिण की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 09526 डीएन एनएचएलएन-एचएपीए स्पेशल से यात्रा करने वाले थे।

इसके बाद नाबालिगों को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट लाया गया। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिभावकों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर पता चला कि पांचों नाबालिग 22 अगस्त की सुबह से अपने-अपने घरों से लापता थे।

सभी नाबालिग असम के बाक्सा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की जानकारी उनके अभिभावकों को दी गई और उन्हें कोकराझार रेलवे स्टेशन ले जाया गया।

रेस्क्यू किए गए सभी नाबालिगों का आरएनबी सिविल अस्पताल, कोकराझार में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, कोकराझार के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के माध्यम से नाबालिग लड़कों को गुवान चिल्ड्रेन होम, कोकराझार तथा नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड डेस्टिनेशन होम, चंद्रपारा में आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सौंप दिया गया।

इस संबंध में कोकराझार जीआरपी/पीपी में जीडीई संख्या 25, दिनांक 22 अगस्त, 2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बीड में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल की मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 12 टांके

अस्पताल में चल रहा इलाज, इलाके में दहशत
राज्य  महाराष्ट्र 
बीड में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल की मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 12 टांके

MP में फिर तेज होगी बारिश, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय लो प्रेशर...
मध्य प्रदेश 
MP में फिर तेज होगी बारिश, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

असम में बाढ़ का असर घटा, 6 जिलों के 78 गांव प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से हालात बहुत हद तक सामान्य हो गए। बाढ़ का प्रभाव 6 जिलों के 78 गांवों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर घटा, 6 जिलों के 78 गांव प्रभावित

बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः अहरौरा में 24 करोड़ की योजना से बदलेगी जल निकासी व्यवस्था

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत