पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

संस्कृत श्लोक के जरिए मानव जीवन को दूसरों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित करने का दिया संदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नदियों का अविरल प्रवाह सिखाता है कि हम किस प्रकार अपने सामर्थ्य का उपयोग मानवता की भलाई के लिए कर सकते हैं। निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और परोपकार की यही भावना राष्ट्र को नई दिशा देती है।" 

पीएम मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक, "जीवनं स्वं परार्थाय नित्यं यच्छत मानवाः। इति सन्देशमाख्यातुं समुद्रं यान्ति निम्नगाः॥" साझा किया गया, जिसका हिंदी अर्थ है कि हे मनुष्यों! अपना जीवन सदैव दूसरों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित करो। जिस प्रकार नदियां बिना किसी स्वार्थ के निरन्तर बहती हुई अपने जल से मार्ग में आने वाले असंख्य प्राणियों का जीवन पोषित करती हैं और अन्ततः समुद्र में विलीन हो जाती हैं, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन और सामर्थ्य का उपयोग दूसरों के हित में करना चाहिए। निःस्वार्थ सेवा, परोपकार और लोककल्याण में ही मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता है।"

रालोद छात्र सभा ने फूंका अखिलेश का पुतला ये खबर भी पढ़े : रालोद छात्र सभा ने फूंका अखिलेश का पुतला

प्रधानमंत्री की ओर से बीते दिन सुभाषित में एक संस्कृत श्लोक, "आपत्काले च कष्टेऽपि नोत्साहस्त्यज्यते बुधैः। इति प्रबोधितस्तेन कथञ्चिद् दृढबुद्धिना।" सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसका हिंदी अर्थ है कि स्थिर और दृढ़ बुद्धि वाले ज्ञानीजन समय आने पर यह समझाते हैं कि बुद्धिमान लोग संकट और कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपना उत्साह नहीं खोते।

बुधवार को सुभाषित शेयर करते हुए प्रधानमंत्री की ओर से संदेश दिया गया था कि सदैव परोपकार एवं कल्याणकारी कर्म ही करें। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया था, "एतावज्जन्मसाफल्यं देहिनामिह देहिषु। प्राणैरर्थैर्धिया वाचा श्रेय एवाचरेत्सदा॥" इस संस्कृत श्लोक का अर्थ है, "इस संसार में मनुष्यों के जन्म की पूर्ण सार्थकता इसी में निहित है कि वे अन्य प्राणियों के प्रति अपने शारीरिक सामर्थ्य, धन-संपत्ति, बुद्धि तथा वाणी के माध्यम से सदैव परोपकार एवं कल्याणकारी कर्मों का ही सम्पादन करें।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, राज्य...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान

नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को मनीलांड्रिंग के केस में फंसाने का भय दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट करके...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर -39 पुलिस ने आज तड़के चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को मनीलांड्रिंग के केस में फंसाने का भय दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट करके...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर -39 पुलिस ने आज तड़के चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त