अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने कहा- पेमा खांडू राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली पहलों में आगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है। उनका जन्म 21 अगस्त, 1979 को तवांग जिले के ग्यांगखर गांव में हुआ था। इस मौके पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उनको बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। वे कई ऐसी पहलों में सबसे आगे हैं जो राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा के लिए लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें।"

शहीद पथ पर डीआईजी की कार में पीछे से टक्कर मारी  ये खबर भी पढ़े : शहीद पथ पर डीआईजी की कार में पीछे से टक्कर मारी

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी शुभकामनाओं, स्नेहपूर्ण शब्दों और आशीर्वाद के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका समर्थन और प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है और अरुणाचल प्रदेश की जनता की ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करते रहने के मेरे संकल्प को और मजबूत करता है।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला साल अच्छी सेहत और समृद्धि से भरा हो।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश प्रगति और विकास का नया इतिहास रचे, मेरी शुभकामनाएं!"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं!"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य शांति, प्रगति और सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करें ताकि आप अरुणाचल प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही मंगलकामना है। प्रभु गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश

महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि