महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने के मामले में एसपी शशांक सिंह ने गुरुवार की देर रात कड़ा एक्शन लिया है।

उन्होंने सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

जनपद के क़बरई विकास खंड के गांव रैपुरा कला समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सड़क की खराब स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को झांसी मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र छात्राओं को सड़क से हटाते हुए जाम खुलवा यातायात बहाल कराया था।

गुरुवार को डीएम गजल भारद्वाज और एसपी शशांक सिंह ने गांव पहुंचकर चौपाल लगा स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ये खबर भी पढ़े : रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जहां जेन अल्फा ने पुलिस पर धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसपर एसपी ने दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त एक्शन का आश्वासन दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की देर रात सख्त एक्शन लेते हुए सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, अरुण कुमार और अभिषेक पटेरिया को लाइन लाइन हाजिर किया है।

एसपी की सख्ती से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। एसपी ने कहा कि आमजन और विशेषकर बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों की मौत, सहायता की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में छत्तीसगढ़...
छत्तीसगढ़ 
चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों की मौत, सहायता की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया में बड़ा बदलाव, लियोन की जगह बोलैंड को मौका संभव

मैकाय।ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को बाहर कर तीन तेज गेंदबाजों के साथ...
खेल 
ऑस्ट्रेलिया में बड़ा बदलाव, लियोन की जगह बोलैंड को मौका संभव

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

चंडीगढ़। सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कई सिख धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने शुक्रवार को पंजाब में...
राष्ट्रीय  राज्य 
कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से गोरखपुर आ...
उत्तर प्रदेश 
बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, राज्य...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से गोरखपुर आ...
उत्तर प्रदेश 
बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को मनीलांड्रिंग के केस में फंसाने का भय दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट करके...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख की ठगी

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर -39 पुलिस ने आज तड़के चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर