चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों की मौत, सहायता की घोषणा

जिले के दो श्रमिक हादसे में घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने बीती देर रात मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा ये खबर भी पढ़े : भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी