शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक थोड़ी देर में ही गिर कर लाल निशान में पहुंच गए।

ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 163.35 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,701.07 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनाने के कारण पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 250 अंक से अधिक लुढ़क कर लाल निशान में 77,445.86 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 67.58 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ 77,605.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 52.20 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछल कर 24,284.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक थोड़ी देर में ही ओपनिंग लेवल से करीब 80 अंक फिसल कर लाल निशान में 24,206.80 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में रिकवरी का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 11.90 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,243.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,824 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,713 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,111 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोटक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड कारपोरेशन के शेयर 1.82 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी, अपोलो हॉस्पिटल और बजाज ऑटो के शेयर 1.08 प्रतिशत से लेकर 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 628.04 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,537.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 153.55 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,231.85 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी के तीस्ता पुल पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई।...
पश्चिम बंगाल 
तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी