यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी जिला स्तरीय तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर.

झांसी, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले बारह घंटे के मध्य प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं।

तकनीक क्रान्ति, पंचायती राज के लिये सदैव याद किये जायेंगे राजीव गांधी ये खबर भी पढ़े : तकनीक क्रान्ति, पंचायती राज के लिये सदैव याद किये जायेंगे राजीव गांधी

वातावरण में पर्याप्त नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कई क्षेत्रों में बादल बनने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए खेतों में आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर देहात,

औरैया, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से आकाशीय बिजली की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली चमकने और गरज सुनाई देने पर लोग खुले मैदान, खेत, जलाशय और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी