सिख कैदियों की रिहाई की मांग पर पंजाब बंद, बाजार रहे बंद

बस अड्डों से बसों का संचालन हुआ प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। देशभर की जेलों में बंद सिखों की रिहाई तथा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को पंजाब में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह सात बजे से शुरू हुए बंद के कारण राज्य के अधिकतर जिलों के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कौमी इंसाफ मोर्चा का मुख्य केंद्र मोहाली है। यहां वर्ष 2023 से वाईपीएस चौक पर धरना दिया जा रहा है। इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर पंजाब बंद के दौरान अधिकतर जिलों में सुबह के समय बाजार नहीं खुले।

मोहाली से सटे डेराबस्सी तथा लालडू में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां बाजार तथा सब्जी मंडी आदि पूरी तरह से बंद है। सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के अधिकतर निजी स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी की गई है।

बस अड्डों से बसों को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। बंद का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समेत कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। मोहाली में एयरपोर्ट रोड तथा वाईपीएस चौक पर निहंगों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

यहां सामान्य डयूटी पर जाने वाले लोगों को रोका गया तो जमकर हंगामा हुआ। पठानकोट, लुधियाना, जालंधर तथा अमृतसर में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। यहां बस अड्डों के बाहर धरना दिया जा रहा है।

कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थक जगह-जगह जाकर दुकानें बंद करवा रहे हैं। राज्य में कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा स्टेट हाइवे को जाम किया गया है। खरड़-चंडीगढ़ हाइवे पर प्रदर्शन के दौरान एक युवक को रोका गया। युवक का कहना था कि उसे पेपर देने के लिए आगे जाना है ।

धरने में मौजूद लोगों का आरोप था कि युवक एक कंपनी का एमआर है। प्रदर्शनकारियों ने उसके बैग की जांच की तो वह भड़क गया। पठानकोट में पंजाब बंद का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी