मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

तालाब निर्माण में मिलेगी सहायता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत निजी भूमि पर खारे जल में तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष के निवेश, मछली आवरण निर्माण, मत्स्य बीज हेतु रियरिंग यूनिट का निर्माण, बैकयार्ड आरएएस तथा जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचयन समेत विभिन्न योजनाओं में लाभ दिया जाएगा।

इन योजनाओं में सामान्य वर्ग के साथ महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों को भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक ये खबर भी पढ़े : वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

इसके अलावा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता उपयोजनाओं में उपलब्ध अवसरों का लाभ भी लिया जा सकता है।

24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन
मत्स्य विभाग की ओर से बताया गया है कि विभिन्न योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल पर 14 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, प्रयागराज सुनील कुमार पाल ने बताया कि मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं में आवेदन का अवसर दिया गया है।

इच्छुक लाभार्थी समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन और मछली पालन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आय के नए अवसर भी तैयार होंगे।

उन्होंने बताया कि योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विकास भवन, प्रयागराज स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने पात्र लोगों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी