मोबाइल चोरी कर एटीएम मशीन पर क्यूआर स्कैन कर पैसे निकालने वाले गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
बस्ती - प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से संबंधित कुल तीन वांछित अभियुक्तों अर्जुन उर्फ दिनेश पुत्र बब्लू निषाद सा0 नेतौरी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा,राजकुमार पुत्र तुलसीराम सा0 नेतौरी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा,बाल अपचारी को आज गुरूवार को रामजानकी रोड रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से समय करीब 13.33 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चोरी किये मोबाइल में जो नंबर लगा रहता था वही नंबर का पासवर्ड ट्रांजैक्शन पासवर्ड रहता था तो उसी पासवर्ड से हम लोग तीसरे अभियुक्त (बाल अपचारी) की मदद से पासवर्ड तोड़कर किसी एटीएम मशीन पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं और उस पैसे को हम लोग आपस में बराबर हिस्से में बांट लेते हैं । उस पैसे को हम लोग एशो आराम में खर्च करते हैं तथा अपनी शौक का सामान भी खरीदते हैं । कुछ पैसा बचा हुआ है, जो आप लोगों द्वारा बरामद कर लिया गया है । बरामदशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि यह विक्रमजोत व पचवस तथा अन्य जगह से चुराया हुआ एंड्रॉयड मोबाइल फोन है । हम लोग आज भी एंड्रॉयड मोबाइल फोन चुराने के फिराक में थे, लेकिन आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
