जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

मुंगराबादशाहपुर के उकनी गांव के पास हादसा, तीन बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने डीआरएम पब्लिक स्कूल मधुपुर की वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार सात बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन मुंगराबादशाहपुर की ओर से सुजानगंज जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी वैन के चालक ने अचानक बिना इंडिकेटर दिए वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया। तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ने वैन में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

20aug5123456789

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पहुंचकर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सुजानगंज भेजा गया। घायल बच्चों में आदित्य यादव (11), सिद्धार्थ यादव (10), प्रभाष यादव (12), अनिरुद्ध यादव (10), आर्यन यादव (10), आकाश तिवारी (10) और शिवम तिवारी (8) शामिल हैं। सभी पवारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सिद्धार्थ यादव, प्रभाष यादव और आदित्य यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों का उपचार कर उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।प्रत्यक्षदर्शी ग्राम प्रधान शैलेश सिंह ने बताया कि बस काफी तेज गति से आ रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला।

20aug51234567899

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंच कर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बच्चों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है और सभी की स्थिति सामान्य है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तीन बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमित शाह के सामने सीएम विजय ने रखीं दक्षिणी राज्यों की बड़ी मांगें

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने उठाए वित्तीय संघवाद, नदी जल और परिसीमन के मुद्दे महाबलीपुरम। तमिलनाडु...
राष्ट्रीय 
अमित शाह के सामने सीएम विजय ने रखीं दक्षिणी राज्यों की बड़ी मांगें

लंबित ऋण प्रकरणों पर सीडीओ सख्त, जल्द निस्तारण के निर्देश

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की...
उत्तर प्रदेश 
लंबित ऋण प्रकरणों पर सीडीओ सख्त, जल्द निस्तारण के निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अफसरों की बैठक

   बदायूं। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अफसरों की बैठक

अंबेडकरनगर में जमीन हड़पने के लिए अजय शुक्ला की हत्या, दो गिरफ्तार

अनिरुद्ध मिश्रा और सोनी शुक्ला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में जमीन हड़पने के लिए अजय शुक्ला की हत्या, दो गिरफ्तार

3 से 7 दिन के अंदर घर बैठे वाहन का कराएं रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर

मुरादाबाद। वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र बनवाने और वाहन ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुरादाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 