डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास

जमीन पर कथित अवैध कब्जे से परेशान परिवार के तीन सदस्यों ने खुद पर डीजल डाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों ने खुद पर डीजल डाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बताया कि तीनों की हालत सामान्य है।

बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी देवी प्रसाद पटेल के परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण करा रहे हैं। परिवार की सदस्य संतरा देवी ने बताया कि उनकी भूमिहारी आराजी संख्या 360112 और 3602/2 पर सूबेदार बिना अनुमति अवैध निर्माण कराया गया है। परिवार का आरोप है कि जमीन के दूसरे हिस्से पर भी कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर मारपीट और फौजदारी की धमकी दी जाती है।

साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ये खबर भी पढ़े : साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पीड़ित परिवार के मुताबिक, मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी और संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 17 अगस्त को भी उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर गुहार लगाई थी और शिकायत का समाधान न होने पर तहसील परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

वहीं, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला कि देवी प्रसाद पटेल का परिवार बदलापुर क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार ने डीजल पीने के साथ ही खुद पर डालने का प्रयास किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोका और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की स्थिति सामान्य है।

डीएम ने बताया कि ऊदपुर गेलहुवा गांव में करीब 10 डिसमिल जमीन के विवाद का मामला है। इसमें चार डिसमिल जमीन पर परिवार का कब्जा है, जबकि शेष छह डिसमिल में पक्का मकान बना है। पक्के निर्माण को नियम-कानून के तहत ही हटाया जा सकता है। परिवार पूरे 10 डिसमिल पर कब्जा चाहता है। चार डिसमिल का कब्जा उन्हें दिखाया गया है, जबकि शेष छह डिसमिल के लिए न्यायालय की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि परिवार और संबंधित अधिकारियों को आज शाम वार्ता के लिए बुलाया गया है, ताकि मामले का समाधान कराया जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क या तालाब? बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दी धान की रोपाई

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर स्थित बघाडू लैम्पस के पास लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्)...