साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बस्ती - जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 18 अगस्त 2026 को साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय के सभागार में किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना प्रभारी एवं उसकी टीम की ओर से साइबर अपराध के विभिन्न रूपों एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला जज जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायिक अधिकारी (पाक्सो एक्ट), अनिल कुमार-ग्प्ट, विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. प्रथम विराट शिरोमणी, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. द्वितीय मीनाक्षी सोनकर, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम एवं अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण एवं सिविल बार के अध्यक्ष रमाकान्त पाण्डेय, महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह एवं महामंत्री मारूत शुक्ला एवं अन्य बार के अध्यक्ष, मंत्री एवं अधिवक्तागण तथा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
