आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस

-गोमती नगर पुलिस ने किया खुलासा  

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश कर रही पुलिस,पासपोर्ट जब्त किया

लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड-3 स्थित होटल क्रिस्टेलिया में खुद को विदेश मंत्रालय का अधिकारी बताकर पहुंचे आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अभिनव और शिवम जिस तुर्कमेनिस्तान निवासी रोजा की तलाश में होटल पहुंचे थे, वह करीब 10 साल से लखनऊ में रह रही है।

भारत में रहकर सेक्स रैकेट चलाने का काम करती है। वह तुर्कमेनिस्तान व उज्बेकिस्तान की लड़कियों को मेडिकल वीजा पर भारत लाती है। आरोप है कि वह करीब आठ साल से अपने साथ लाई गईं पांच युवतियों से देह व्यापार करा रही थी। पुलिस अब रोजा समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। वहीं आरोपियों के पास मिले 478 विजिटिंग कार्ड, 14 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और दो चेकबुक की भी जांच की जा रही है। 

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं ये खबर भी पढ़े : जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रोजा ने उन पांचों युवतियों के पासपोर्ट अपने कब्जे में ले रखे थे। इनमें से एक युवती जिसका नाम दुनिया है, उसने शिवम को इसकी जानकारी दी थी। जिसके दोनों ने प्लान के तहत छापेमारी की। पुलिस अब रोजा के साथ ही उस विदेशी महिला की भी तलाश कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रोजा वास्तव में होटल क्रिस्टेलिया में ठहरी थी या नहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस दुनिया से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसे जल्द नोटिस भेजा जाएगा।

दुनिया के कहने पर ही शिवम और अभिनव ने पूरा प्लान तैयार किया था। वो होटल की लीड देने के बाद खुद लगातार उनके संपर्क में रही। दोनों की हर गतिविधि की जानकारी लेती रही। होटल में रोजा के मिलने पर और दोनों के पकड़े जाने पर दुनिया ने संपर्क बंद कर दिया। अब पुलिस टीम कॉल डिटेल की मदद से पूरे नेक्सस का पता कर रही है। हालांकि ये तो साफ हो गया है कि सुशांत गोल्फ सिटी थाने से पकड़ी गई लोला लखनऊ में अकेले नहीं थी। उसके जैसे कई अन्य लोग भी विदेशी महिलाओं से देह व्यापार का काम करवा रहे हैं।

एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि अभिनव और शिवम की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से विदेश मंत्रालय से जुड़े 478 विजिटिंग कार्ड मिले थे। जांच में ये मंत्रालय के आईकार्ड नहीं, बल्कि विजिटिंग कार्ड निकले। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने इतनी बड़ी संख्या में मंत्रालय से जुड़े विजिटिंग कार्ड क्यों छपवाए थे। क्या उन्होंने पहले भी इनका इस्तेमाल किसी को दबाव में लेने या किसी अन्य वारदात में किया था, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के पास एक विदेशी युवती का कार्ड भी मिला है।

पुलिस को आरोपियों के पास से 14 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और दो चेकबुक भी मिली हैं। इनकी जांच की जा रही है कि कार्ड और बैंक खाते आरोपियों के नाम पर हैं या किसी अन्य व्यक्ति के। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इन खातों या कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी में तो नहीं किया गया।

पुलिस के मुताबिक, रोजा अक्सर दिल्ली में रहती थी। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार अभिनव और शिवम को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

पनीर और नान खाने के लिए बस ड्राइवर ने कई जगह रोकी रोडवेज,यात्री हलकान

-पीड़ित यात्री ने परिवहन निगम से की शिकायत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनीर और नान खाने के लिए बस ड्राइवर ने कई जगह रोकी रोडवेज,यात्री हलकान

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ली शपथ
उत्तर प्रदेश 
 लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 