दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

सांसद चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

  • सांसद चंद्रशेखर बोले- बाढ़ से फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को दे मुआवजा 

बिजनौर। विकास भवन सभागार में सांसद नगीना एडवोकेट चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। सह-अध्यक्षता सांसद बिजनौर चंदन चौहान ने की। बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को पात्र एवं वंचित लोगों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सांसद चंद्रशेखर ने गांवों में शौचालय निर्माण, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण, विद्युत लाइनों की सुरक्षा तथा गुलदार के हमलों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एनएचएआई ने बताया कि किरतपुर मार्ग निर्माण की प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और आगामी माह से कार्य शुरू होने की संभावना है।

अंतरजनपदीय शातिर ई रिक्शा बैटरी चोर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अंतरजनपदीय शातिर ई रिक्शा बैटरी चोर गिरफ्तार

सांसद चंदन चौहान ने संभावित बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। विधायक स्वामी ओमवेश ने चांदपुर-बास्टा मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 500 तालाबों के लक्ष्य के सापेक्ष 250 पर कार्य शुरू हो चुका है। एनआरएलएम के तहत 1,39,348 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लक्ष्य के सापेक्ष 28,824 महिलाएं जोड़ी जा चुकी हैं।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 18.59.58 (1)WhatsApp Image 2026-08-18 at 18.59.58 (1)

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, स्वास्थ्य, विद्युत, जल जीवन मिशन, उद्योग सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीडीओ रणविजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अवध बस अड्डे के पास हाईटेक स्लीपर बसों का अवैध संचालन

पॉलीटेक्निक से चिनहट के बीच नेटवर्क, बीच में कई जगह यातायात बूथ देर रात को नहीं दिखता इस रूट पर...
उत्तर प्रदेश 
अवध बस अड्डे के पास हाईटेक स्लीपर बसों का अवैध संचालन

अवकाश पर कर्मचारियों-इंजीनियरों को ड्यूटी पर बुलाना अनुचित: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा अवकाश, साप्ताहिक अवकाश तथा त्योहारों के दिनों में भी...
उत्तर प्रदेश 
अवकाश पर कर्मचारियों-इंजीनियरों को ड्यूटी पर बुलाना अनुचित: संघर्ष समिति

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व लिपिक के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

अयोध्या सेक्टर की टीम ने गोंडा और लखनऊ में तीन स्थानों पर की सर्च, 763.65 प्रतिशत अनानुपातिक संपत्ति अर्जित करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व लिपिक के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

नीट एमडीएस की ऑनलाइन काउंसिलिंग  21 से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नीट एमडीएस-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 अगस्त से शुरू होगी। महानिदेशक, चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
नीट एमडीएस की ऑनलाइन काउंसिलिंग  21 से

जानलेवा ग्रेड आईवी लिवर की चोट से बचाई जान

लखनऊ। एडवांस्ड ट्रॉमा केयर में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर, पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में सड़क दुर्घटना के...