मोटा महादेव मंदिर में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों को बांटा प्रसाद

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद भंडारे में पहुंचे जिलाधिकारी जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। संपूर्ण समाधान दिवस, नजीबाबाद की समाप्ति के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने मोटा महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर नगर पालिका के समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा आयोजित भंडारे में प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम जानी।

जिलाधिकारी ने भंडारा स्थल समेत मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। भंडारा स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश तथा सुरक्षा व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।

हरियाली तीज किटी पार्टी का आयोजन, महिलाओं ने खेलों में लिया हिस्सा ये खबर भी पढ़े : हरियाली तीज किटी पार्टी का आयोजन, महिलाओं ने खेलों में लिया हिस्सा

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और उनकी सुगम यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकतानुसार तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिकाओं के समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

मलबे में दबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत कोलकाता। लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के उत्तर कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों...
राष्ट्रीय 
भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल