ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

किम जोंग ने दिया बातचीत के प्रस्ताव का सकारात्मक जवाब: ट्रंप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच' की मुनादी करता है। अब उन्होंने दावा किया है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने उनके बातचीत के प्रस्ताव का जवाब दिया है। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया किम ने कब और किस माध्यम से उनसे संपर्क किया या दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि बातचीत "बहुत सकारात्मक" रही।

सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि किम ने उनके बातचीत के प्रस्ताव का अब तक जवाब क्यों नहीं दिया, तो उन्होंने पलटकर कहा, ‘‘आपको कैसे पता कि उन्होंने जवाब नहीं दिया?’’ इसके बाद उन्होंने पुष्टि की कि किम ने जवाब दिया है।

रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन असहाय, नहीं बचे अमेरिकी पैट्रियट इंटरसेप्टर ये खबर भी पढ़े : रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन असहाय, नहीं बचे अमेरिकी पैट्रियट इंटरसेप्टर

ट्रंप ने किम के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किम ने उनके साथ हमेशा ‘‘बहुत सम्मान’’ के साथ व्यवहार किया है। ट्रंप ने कहा कि वह किम को समझते हैं और किम भी उन्हें समझते हैं।

ट्रंप और किम के बीच उनके पहले कार्यकाल के दौरान तीन आमने-सामने मुलाकातें हो चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात जून 2018 में सिंगापुर में हुई थी। इसके बाद फरवरी 2019 में हनोई और जून 2019 में दोनों नेताओं की पनमुनजोम में मुलाकात हुई थी।

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार किम का यह कथित जवाब ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों में ‘‘काफी कमी’’ करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने इसे उत्तर कोरिया के साथ फिर से संवाद शुरू करने की दिशा में एक अहम संकेत के तौर पर पेश किया है। प्योंगयांग लंबे समय से इन सैन्य अभ्यासों को अपने खिलाफ युद्ध की तैयारी बताता रहा है।

ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों को ‘‘काफी कम’’ करने का निर्देश दिया है। उनका कहना था कि ये अभ्यास महंगे हैं और उत्तर कोरिया को ‘‘अनुचित और शत्रुतापूर्ण’’ संकेत देते हैं। ट्रंप ने अपने और किम के ‘‘बहुत अच्छे संबंधों’’ का हवाला देते हुए कहा कि वह ऐसे अभ्यासों से खुश नहीं हैं।

ट्रंप ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अमेरिका की सुरक्षा को कमजोर करना नहीं, बल्कि स्थिति को "और सुरक्षित" बनाना है। उन्होंने दक्षिण कोरिया में तैनात करीब 39,000 अमेरिकी सैनिकों का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता है।

उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के साथ ‘‘बिना किसी पूर्व शर्त’’ के बातचीत के लिए तैयार है। विभाग ने कहा कि ट्रंप ने यह रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। हालांकि, उत्तर कोरिया की ओर से ट्रंप के कथित प्रस्ताव या जवाब की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

ट्रंप के ताजा बयान से 2018-19 की उनकी व्यक्तिगत कूटनीति को फिर से सक्रिय करने की संभावना बढ़ी है। लेकिन इस बार परिस्थितियां पहले से काफी अलग हैं। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है और रूस के साथ उसके सैन्य संबंध भी गहरे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों...
राष्ट्रीय 
झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

हमले में युवक के सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में...
छत्तीसगढ़ 
घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

मलबे में दबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत कोलकाता। लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के उत्तर कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों...
राष्ट्रीय 
भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल